Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Jamshedpur : उप विकास आयुक्त ने घाटशिला प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, प्रगति में मिली कमी पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश

SHARE:

  • अबुआ आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा, अपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
  • प्रखंड स्तर पर योजना क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के प्रयास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने घाटशिला प्रखंड के काशिदा एवं कालचीति ग्राम पंचायत में अबुआ आवास योजना, जनमन आवास, हेरिटेज विलेज, गोबर गैस, डेरी डेवलपमेंट और बिरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और अपूर्ण योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया. इसके साथ ही योजना कार्यों में आई देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को चेतावनी दी गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स एमटीसी में नया परिचयात्मक कार्यक्रम शुरू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घाटशिला प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और सुधार के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण के बाद प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में अबुआ आवास योजना और मनरेगा योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की. उन्होंने पहली, दूसरी एवं तीसरी किस्त के भुगतान के बाद 60 या उससे अधिक दिनों से लंबित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास के जियो टैगिंग कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन लाभुकों के घर भी चिन्हित किए गए, जिन्होंने पहली किस्त राशि प्राप्त कर भी प्लिंथ निर्माण नहीं कराया. सभी पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवकों को ऐसे 50-50 लाभुकों की जिम्मेदारी दी गई, जिनके घर सात दिनों में प्लिंथ तक बना लिए जाएं. यदि कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा वायरलेस मैदान में पौधरोपण कर हरियाली का संकल्प

अबुआ आवास योजना में कमी पर कार्रवाई, कर्मचारियों के वेतन स्थगित

बैठक में खराब प्रदर्शन के कारण बड़ाखुर्शी के जनसेवक मानस पाल और कलचीति पंचायत के पंचायत सचिव लक्ष्मी कांत महतो के वेतन स्थगित करने के निर्देश बीडीओ को दिए गए. उप विकास आयुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से भी योजना कार्यों में सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग सुनिश्चित करने को कहा. इस दौरान प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीओ मनरेगा, जिला समन्वयक आवास, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक, ग्राम रोजगार सेवक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर