Jamshedpur : जिला कांग्रेस ने प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रथम राष्ट्रपति स्वः डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जी का पुण्य तिथि का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई. सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रथम राष्ट्रपति स्वः डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जी ने सादगी के मिशाल थे। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जी संविधान सभा के चेयरमैन रहे. डाॅ भीमराव अंबेडकर के साथ भारत के संविधान में सभी को समाहित करने का सफल कार्य किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सामंता कुमार, खगेनचन्द्र महतो, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रंजीत सिंह, भरत सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, सन्नी सिंह, मुन्ना मिश्र, रंजीत झा, अनंत लाल, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें