Breaking News
Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला कांग्रेस ने पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

SHARE:

  • पूर्वी सिंहभूम में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नमन किया भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. अपने वक्तव्य में आनंद बिहारी दुबे ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश की आज़ादी के लिए संघर्ष किया. वे जेलों में बंद रहे और अंग्रेजों की विभिन्न यातनाओं का सामना किया. 15 अगस्त 1947 को भारत की आज़ादी के बाद वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और देश के विकास एवं निर्माण के लिए समर्पित रहे.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : इप्टा चाईबासा ने धूमधाम से मनाया 82वां स्थापना दिवस

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिला अध्यक्ष ने कहा कि पं. नेहरू ने देश के विकास के लिए शिक्षा, कृषि, उद्योग और विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए. उन्होंने इस्पात संयंत्रों का निर्माण कराया और इसरो, आईआईएम, एनएमएल, एम्स जैसे प्रमुख संस्थानों की स्थापना कर भारत को आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया. उन्होंने कहा कि उन कठिनाइयों के बावजूद नेहरूजी ने देशवासियों के विश्वास को बनाए रखा और नवनिर्माण के कार्य को सफल बनाया. इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने नेहरू के आदर्शों और उनके सपनों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय की मांग पर मानगो पेयजल परियोजना की 10 वर्षों की जांच मंजूर

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अलावा रियाजुद्दीन खान, के. के. शुक्ल, समांता कुमार, एल बी सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अरुण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अंसार खान, मो शब्बीर उर्फ लालबाबू, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शत्रुघन प्रसाद, राजीव मिश्र, अतुल गुप्ता, समरेन्द्र नाथ तिवारी, राजा ओझा, मुन्ना मिश्र, मुन्ना सिंह सेवादल, सचिन कुमार सिंह (एनएसयूआई अध्यक्ष), सनी सिंह, सुशील घोष, चैतन मुखी सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे. सभी ने मिलकर देश के महान नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर