Jamshedpur : बरसात में डेंगू और चिकनगुनिया से रोकथाम के लिए डोर टू डोर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए फाइलेरिया विभाग के द्वारा डोर टू डोर दवा का छिड़काव व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग इस बीमारी की चपेट में ना आए स्वयं सुरक्षित रहते हुए अपने आस पड़ोस अपने परिजनों को भी स्वस्थ रख सकें.

बरसात का मौसम आते ही डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ जाता है. ऐसे में इस बीमारी का प्रकोप ना बढ़े, लोग स्वस्थ रहे. इसे लेकर फाइलेरिया विभाग के द्वारा नगर निकाय क्षेत्र और ब्लॉक स्तरीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जहां डोर टू डोर दवा का छिड़काव तो किया जा ही रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साथ ही साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक घर में पंपलेट का वितरण कर लोगों को किस तरह से अपने घरों को साफ रखना है. पुराना टायर, बर्तन इन सभी में पानी का जमाव न हो, कूलर, फ्रिज, ट्रे, फूलदानी गमला आदि को साफ रखना है. पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने हैं. मच्छरदानी का इस्तेमाल करना है. इन सब की जानकारी को आम लोगों के साथ साझा की जा रही है, ताकि लोग इसकी चपेट में ना आए और सुरक्षित रहे.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें