WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची डोमिनोज में शराब के नशे में युवकों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़ व मारपीट की, पुलिस ने 3 को पकड़ा, देखें – Live Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साकची बसंत टॉकीज के पास स्थित डोमिनोज पिज्जा की दुकान में रविवार की रात युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ की. इसके अलावा कर्मचारी व मैनेजर की पिटायी कर दी. युवकों की संख्या आठ से दस थी.

मारपीट करने के बाद दुकान के बाहर रखे गमला को भी तोड़ दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : गोलमुरी में मोहर्रम की सातवीं पर लंगर का भव्य आयोजन

जिसके बाद दुकान के कर्मचारी जुट गये. सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस को देख युवक भागने लगे. जिसके बाद कर्मचारियों ने तीन युवक को खदेड़ कर पकड़ा और उसकी पिटायी कर पुलिस को सौंप दिया.

धराये तीनों युवक परसुडीह रेलवे फाटक के पास मां दुर्गा अपार्टमेंट के रहने वाले हैं. सभी नशे की हालत में थे. इसे देख लोगों की भीड़ जुट गयी थी. मारपीट में डोमिनोज पिज्जा के स्टोर इंचार्ज सितेश कुमार जख्मी हो गये.

पुलिस तीनों युवक को साकची थाना ले गयी. जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. डोमिनोज पिज्जा के मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि आठ से दस की संख्या में कार से युवक डोमिनोज पिज्जा पहुंचे थे.

सभी नशे की हालत में थे. दुकान में महिला ग्राहक भी थी. अचानक वे लोग कर्मचारी से गाली गलौज करने लगे. मना करने पर उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ किया और कर्मचारियों की पिटायी कर दी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर