Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में जल जमाव के कारण विद्यालय नहीं जा रहे हैं बच्चे, मोहल्ले में फैली महामारी

SHARE:

सोई हुई मानगो नगर निगम को जगाने के लिए बजाऊंगा भोंपु और डुगडुगी : विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो नगर निगम अंतर्गत एन एच 33 स्थित आनंद विहार कॉलोनी में जल जमाव ने लोगों की इतनी अधिक परेशानी बढ़ा दी है कि अब सीधे लोगों की जान आफत में पड़ गई है. जलजमाव के कारण बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कई बार जलजमाव की लिखित शिकायत मानगो नगर को किया है, लेकिन कार्रवाई करना तो दूर कोई भी अधिकारी मोहल्ले में झांकने तक नहीं आया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े :Chaibasa : जिला परिषद सभागार में सामाजिक संगठनों की बैठक में अनुसूचित जन समुदाय के लिए मंथन, ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई गई

मोहल्ले में जब डेंगू और डायरिया का प्रकोप बढ़ गया तो स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि बिल्डर के द्वारा बहूमंजली इमारत निर्माण करवाने के दौरान बिल्डिंग का मलवा नाले के प्रवेश द्वार में गिरा दिया गया है। साथ ही नाली को अपने कब्जे में ले लिया गया है, जिसके कारण पानी का निकास पूरी तरह बंद हो गया है। पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया है। डेंगू का लावा पानी में पनप रहा है। लगातार आधे घंटे बारिश हो जाने पर दर्जनों मकान का आवागमन मुख्य सड़क से पूरी तरह कट जाता है, जिसका दुष्परिणाम यह होता है कि बच्चे विद्यालय जाने से वंचित रह जाते हैं.

जल जमाव के कारण घरों में पानी प्रवेश कर जा रहा है जिससे लोगों को खानपान की समस्या उत्पन्न हो जा रही है. रोज कमाने खाने वाले लोग मोहल्ले में रहते हैं. पैसे के अभाव में होटल से खाना खरीद कर खाना संभव नहीं है. लोग मुढ़ी और पाव रोटी खाकर अपना दिन काटते हैं. आनंद बिहार कॉलोनी में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराकर मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त सहित अभियंताओं को वीडियो भेज कर आम लोगों की परेशानी से अवगत कराया। विकास सिंह ने कहा यह समस्या धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर जानलेवा होती जा रही है.

मामले की गंभीरता को समझते हुए अगर मानगो नगर निगम मामले का संज्ञान नहीं लेता है, तो सोई हुई नगर निगम को जगाने के लिए मानगो नगर निगम के कार्यालय में स्थानिय लोगों के साथ भोंपु और डुगडुगी बजाया जाएगा. फिर भी बात नहीं बनी स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा । मोहल्ले में मुख्य रूप से विकास सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर बेरा, सुमन सिंह, सोनू प्रमाणिक, विकास सेन, राजू सिंह, अंकित राज, अनमोल सिंह, मोहन सिंह, रोमन दत्त, गीता देवी, दलीकर्ज देवी, सुनीता सिंह, सुमन देवी, राधा झा, मंगला देवी सहित बस्ती वासी उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर