Jamshedpur : दुर्गापूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का मिलन समारोह आयोजित, अध्यक्ष ने समिति को प्रभावशाली बनाने के लिए मांगा सहयोग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों का आज शाम भालूबासा स्थित मिस्टी इन में मिलन समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में संपन्न चुनाव के उपरांत समिति की यह पहली बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष अचिंताम गुप्ता ने सभी सदस्य एवं पदाधिकारी का स्वागत किया गया। समिति को निर्विवाद रूप से प्रभावशाली बनाने में सहयोग मांगा।

उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी पूजा है अतीब इस साल से सभी समितियां अपनी क्षमता भर मानव सेवा का एक-एक काम जरुर करें उन्होंने बताया कि हर समिति अपने आसपास के पांच जरूरतमंद परिवारों का चयन करने और या तो उसे परिवार के पांच बच्चों को नए कपड़े प्रदान करें या पांच महिलाओं को साड़ियां दें या पांच लोगों के लिए अन्य दान करें

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विशेष कर इस बैठक में 2023 में दुर्गा पूजा के आयोजन में पूजा समितियां को हर संभव सहयोग एवं उनके समस्याओं का समाधान करने के लिए एक मत होकर सभी सदस्यों ने प्रण किया
बैठक को मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह जी, श्री चंद्रगुप्त सिंह जी श्री बृजभूषण सिंह जी श्री राजीव रंजन सिंह श्री रविंद्र जाजी एवं श्री नीरज सिंह जी ने संबोधित कर अपने विचारों को रखा की किस प्रकार हम लोग एकजुट होकर इस समिति को और मजबूती प्रदान करें

अरविंद सिंह जी ने कहा कि इस समिति का विस्तार आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया तक होना चाहिए, क्योंकि यह जमशेदपुर से सटा हुआ क्षेत्र है।

सभा का संचालन महासचिव आशुतोष सिंह ने किया। अध्यक्षता अध्यक्ष अचिंताम गुप्ता के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन दिवाकर सिंह जी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विकास सिंह, गौतम प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, रामबाबू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, ओमयो ओझा, जितेंद्र कुमार, अशोक सिंह, चंद्रभान सिंह, देवाशीष सिंह, प्रसेनजीत भूमि, राजेश राय, मनीष कुमार, चमनदीप गिल, नंदलाल सिंह, शंभू मुखी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें