Breaking News
Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज-2 का भूमिपूजन

SHARE:

  • 7.77 करोड़ की लागत से 1500 घरों तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल
  • विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह में फेज-2 का किया भूमिपूजन
  • दो बड़े जल टैंक और 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से होगी पेयजल आपूर्ति
  • स्थानीय नेताओं और अधिकारियों ने परियोजना की सफलता की कामना की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जल संकट को दूर करने और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-2 का बुधवार को विधिवत भूमिपूजन हुआ. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह स्थित सुगना कॉलोनी में पूजा-अर्चना के साथ परियोजना की शुरुआत की. कार्यक्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, योजना के प्रमुख अभिषेक दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस योजना के तहत 7.77 करोड़ रुपये की लागत से दो बड़े जल टैंक बनाए जाएंगे, जिनमें से एक टैंक भुवनेश्वरी माता मंदिर के समीप 2.4 लाख लीटर क्षमता वाला होगा जबकि दूसरा बिरसानगर के पुराने जीएसआर के पास 1.25 लाख लीटर क्षमता का होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads

जल संकट से निजात के लिए नया कदम

परियोजना के अंतर्गत बिरसानगर, बागुनहातु और बारीडीह क्षेत्र में 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे लगभग 1500 घरों तक स्वच्छ और नियमित पेयजल की आपूर्ति होगी. इस पाइपलाइन से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे गिट्टी मैदान, बीवाईडब्ल्यूसी ग्राउंड, इंडियन गैस गोदाम, लाल टाल, शिव साई मंदिर, सिंधु कॉलोनी, ओम नगर, आस्था पेट्रोल पंप, विजय गार्डन, रमणी हाउस, रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल, टीवीएस शोरूम, विश्वकर्मा मंदिर सहित आसपास के कई इलाकों को लाभ मिलेगा. इस योजना को 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि जल संकट से निजात दिलाई जा सके और इलाके में जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जल टैंकों और पाइपलाइन से 1500 घरों तक पहुंचेगा पानी

विधायक पूर्णिमा साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज-2 पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगी. उन्होंने कहा कि वे हमेशा से क्षेत्र के लोगों तक स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं. इस परियोजना के पूरा होने के बाद लोगों को जल आपूर्ति के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और अनियमित आपूर्ति की समस्या से राहत मिलेगी. फेज-2 परियोजना के माध्यम से जल संकट कम होगा और नागरिकों के जीवन में सुधार आएगा. पाइपलाइन द्वारा घर-घर तक जल पहुंचाने से दैनिक जीवन सरल और सुगम होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल साकची से मानगो तक निःशुल्क बस सेवा की मांग, विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया विश्वास, जल संकट होगा समाप्त

भूमिपूजन समारोह में पवन अग्रवाल, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, श्रीराम प्रसाद, बोलटू सरकार, प्रेम झा, संतोष ठाकुर, मंजीत सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्रा, कुमार अभिषेक, ममता भूमिज, तापस कर्मकार, साकेत कुमार, अनिकेत राय, बापन बनर्जी समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. सभी ने इस परियोजना की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर