Breaking News
​Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया दिल्ली में होने वाले ‘फोटो-वीडियो एक्सपो’ के पोस्टर का विमोचन Jamshedpur Sports Heritage : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर विशेष प्रदर्शनी, ओलंपिक और खेल विरासत से रूबरू हुए लोग Jamshedpur : सावन की फुहारों के बीच ‘सहयोग’ संस्था के भव्य सावन मिलन समारोह में लोकगीतों की धूम Jamshedpur Congress Protest : चढ़ावा मामले और MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ जिला कांग्रेस का DC कार्यालय पर धरना, केंद्र सरकार पर बोला हमला Jamshedpur : गोलमुरी में CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत, अफरा-तफरी Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : थमा चुनावी शोर, बाहरी लोगों के जिला में रहने की अनुमति नहीं

SHARE:

  • सार्वजनिक सभा या जुलूस, लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला में 13 नवम्बर 2024 को मतदान तिथि निर्धारित है. मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व 11 नवंबर की संध्या 5 बजे से चुनावी प्रचार-प्रसार पर रोक लागू हो गया है. इसी क्रम में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजत प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया. मतदान समाप्ति पूर्व के 48 घंटे के साइलेंस पीरियड को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 11 नवम्बर की संध्या 5 बजे के बाद निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस, रोड शो, रैली की अनुमति नहीं होगी, लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित रहेगा. वैसे राजनीतिक व्यक्ति या कार्यकर्ता जो पूर्वी सिंहभूम जिला के निवासी नहीं हैं, प्रचार-प्रसार के लिए आए हैं तथा पूर्वी सिंहभूम जिला के किसी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है उन्हें भी 11 नवम्बर की संध्या 5 बजे के बाद जिला में रहने की अनुमति नहीं होगी. किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति जो विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने के हकदार हैं, मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा. जिले के सभी सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक प्रतिष्ठान 13 नम्वबर को बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पोटका में फिल्म स्टार मिथुन ने मिरा मुंडा के पक्ष में किया रोड शो

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

48 घंटे का ड्राई डे घोषित

मतदान क्षेत्र के भीतर, किसी होटल, दुकान में अथवा किसी अन्य लोक या प्राइवेट स्थान में कोई भी स्पिरिटयुक्त किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जाएगा, न दिया जाएगा और न वितरित किया जाएगा. 11 नवम्बर के संध्या 5 बजे से 13 नवम्बर के संध्या 5 बजे तक ड्राई डे घोषित किया गया है. अंतर्राज्यीय व अंतर्जिला चेकनाका में स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल, व्यय निगरानी दल तथा अन्य प्रवर्तन एजेंसी द्वारा अवैध शराब, ड्रग्स, नगदी तथा उपहार की वस्तु आदि के जांच के क्रम में अबतक दस करोड़ रूपये से ज्यादा मूल्य का सीजर किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : जनसम्पर्क अभियान के दौरान एक बच्ची ने दिया अपना गुल्लक, भावुक हुए डॉ. अजय

1913 मतदान केन्द्रों पर मतदाता डालेंगे वोट

13 नवंबर को 1913 मतदान केन्द्रों में जिले के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 12 नवंबर को को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं एलबीएसएम कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी. डिस्पैच सेंटर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 13 नवम्बर को मतदान समाप्ति के पश्चात को-ऑपरेटिव कॉलेज में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम का रिसिविंग होगा. इस अवसर पर 46 पोटका के आर.ओ अनिकेत सचान, 48- जमशेदपुर पूर्व के आर.ओ शताब्दी मजूमदार, 49- जमशेदपुर पश्चिम के आर.ओ भगीरथ, प्रसाद, 47 जुगसलाई के आर.ओ राहुल आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर