Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बांग्ला देश के गुरुद्वारे मंदिरों की रक्षा सुनिश्चित हो

SHARE:

यूएसए की तरह अराजक तत्वों को सबक सिखाए भारत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, फौजी हुक्मरान से गारंटी लेने का काम करें कि वहां के गुरुद्वारे एवं मंदिरों को हर हाल में सुरक्षित संरक्षित रखा जाएगा।
कुलविंदर सिंह के अनुसार बांग्लादेश में कभी 15 ऐतिहासिक गुरुद्वारा हुआ करते थे और अभी पांच अपने अस्तित्व एवं मूल रूप में है। इसी प्रकार से हिंदुओं के शक्ति पीठ एवं ऐतिहासिक मंदिर है जो सदियों पुराने हैं। पूर्वी पाकिस्तान रहा हो या आधुनिक बांग्लादेश, वहां जब भी जनता में असंतोष एवं आंदोलन हुआ है या सत्ता परिवर्तन हुआ है, कट्टरपंथियों एवं अराजक तत्वों के द्वारा अल्पसंख्यक हिंदू सिखों एवं उनके उपासना स्थलों को निशाना बनाया जाता रहा है। इन उपासना स्थलों में लूटपाट करना और धार्मिक मर्यादा को पूर्ण रूप से जानबूझकर चोट पहुंचाना, वहां के बहुसंख्यक लोगों का उद्देश्य रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : एक्सएलआरआइ में 26 व 27 अगस्त को होगा “एचआर फॉर गुड” कॉन्क्लेव

अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की प्रशंसा की है कि उन्होंने सिखों एवं हिंदुओं की भावनाओं को केंद्र सरकार विशेष कर विदेश मंत्री के माध्यम से बांग्ला देश तक पहुंचाया है। कुलविंदर सिंह के अनुसार भारत 1971में मजबूत था और आज के भारत का नेतृत्व भी विश्व स्तर पर प्रभावशाली है। भारत के हितों की अनदेखी करने की हिम्मत दुनिया में किसी देश को नहीं है।
यदि बांग्लादेश नेशनल पार्टी के स्टूडेंट्स, जमाते इस्लाम एवं अराजक तत्व वहां के फौजी अफसरों, राष्ट्रपति, राजनीतिक दल के नेताओं के नियंत्रण में नहीं है तो भारत को वहां उन्हें सबक सिखाना चाहिए। जिस तरह से अमेरिका अपने हितों का नुकसान दुनिया के किसी कोने में हो, उस बर्दाश्त नहीं करता है और सबक सिखाता है और आज भारत को बांग्लादेश के अराजक तत्वों के साथ वही करने की जरूरत है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर