फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के परसुडीह थाना तर्गत गोलपहाड़ी में गुरुवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आग लगा दी। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, गोलपाड़ी निवासी राजा प्रसाद ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। बताया जाता है कि वह अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ विवाद करता था। गुरुवार सुबह भी वह नशे में था और पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था।

इसी दौरान उसने आक्रोश में आकर अपने ही घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग से चार से पांच लाख के नुकसान होने का अनुमान है। वहीं आग से कई जरुरी दस्तावेज भी जल गए।

