Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Jamshedpur : पूर्व चौकीदार रंगेहाथ चोरी करते पकड़ा गया, कंपनी मालिक ने किया पुलिस के हवाले

SHARE:

  • सुंदरनगर की बंद फैक्ट्री में हो रही थी चोरी, पुलिस कर रही गैंग की जांच
  • नाथु के गिरोह की जांच में जुटी पुलिस, कॉल डिटेल से खुल सकते हैं कई राज

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित भोगल इंजीनियरिंग कंपनी में चोरी की कोशिश करते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ा गया. पकड़ा गया आरोपी कोई और नहीं बल्कि कंपनी का पूर्व चौकीदार नाथु तियू निकला, जिसे कुछ माह पूर्व ही कार्यमुक्त किया गया था. 2 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे जब कंपनी मालिक लखबीर सिंह भोगल परिसर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नाथु तियू स्कूटी में सामान भर रहा है. उन्होंने तुरंत शोर मचाकर उसे दबोच लिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में स्क्रैप चोरी का मामला, लाखों रुपये की चोरी से इलाके में सनसनी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कंपनी मालिक की सतर्कता से बच गई बड़ी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस की पूछताछ में नाथु तियू ने पहले अनभिज्ञता जताई, लेकिन बाद में चोरी की कोशिश को स्वीकार कर लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाथु को 25 अप्रैल 2025 को सेवा से मुक्त किया गया था. कंपनी मालिक ने बताया कि जब वह चौकीदार के पद पर था, तब भी चोरी की घटनाएं हो रही थीं और पूछने पर वह हमेशा अनजान बना रहता था. संदेह के चलते ही उसे हटाया गया था. अब रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद पुराने संदेह की पुष्टि हो गई है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी APK फाइलें भेज करते थे ठगी

पहले भी चोरी के समय बनता था अनजान, पुराने संदेह की हुई पुष्टि

पुलिस को आशंका है कि नाथु तियू अकेले नहीं बल्कि एक छोटे गैंग के साथ मिलकर सुनसान फैक्ट्री में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है और उसके संपर्क में रहे लोगों की भी जांच की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या फैक्ट्री में हुई पिछली चोरी की घटनाओं में भी इसी गैंग का हाथ था. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर