Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बारीडीह में रंगरेटों ने अमरजीत के खिलाफ मोर्चा खोला, सेंट्रल में आवेदन देकर पदमुक्त करने का आग्रह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बारीडीह इलाके के रंगरेटे सिखों ने पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह भामरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोल्हान के सिखों की अभिभावक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं महासचिव सरदार अमरजीत सिंह को लिखित आवेदन देकर पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह भामरा को सभी पदों से मुक्त करने का आग्रह किया है।
हरजिंदर सिंह रिंकू, अमृत सिंह, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह गिल सरीखों के साथ जोगिंदर सिंह एवं निर्मल सिंह ने भी उनकी मांगों का समर्थन किया है।

इस समूह ने प्रधान कुलविंदर सिंह को भी निशाने पर लिया है कि वह अमरजीत सिंह को कुछ ज्यादा ही बढ़ावा दे रहे थे। वहीं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक स्वजातीय सिख नेता भी इनके निशाने पर हैं जो अमरजीत सिंह भामरा की पीठ लगातार थपथपा रहे हैं। सेंट्रल कमेटी के संविधान के प्रावधान के अनुसार गुरु घर का देनदार किसी पद पर नहीं रह सकता है और ऐसे में अमरजीत सिंह भामरा को पद मुक्त किया जाना चाहिए। बताया गया है कि अमरजीत सिंह भामरा 2011 से 2017 तक श्री गुरु नानक सभा गुरुद्वारा साहिब बारीडीह प्रबंधक कमेटी के प्रधान रहे और उन्होंने पूरा हिसाब अगले प्रधान जसपाल सिंह को नहीं दिया था।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जसपाल सिंह ने उन्हें हिसाब देने के लिए पत्र लिखे, रिमाइंडर भेजें और नोटिस बोर्ड पर भी इसका उल्लेख हुआ। लेकिन अमरजीत सिंह भामरा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

जसपाल सिंह के कार्यकाल में उनके घर का मासिक चंदा भी बंद कर दिया गया था। यहां रंगरेटो ने सवाल उठाया है कि जब वह गुरु घर का देनदार है तो किसी पद पर क्यों है? फिर बारीडीह गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के लिए बनाई गई 6 सदस्य समिति में भी उसे रखा गया था। पंथ एवं कौम के हित के लिए ऐसे लोगों के कमेटी में रहने से गलत संदेश जाता है। उन्हें सेंट्रल कमेटी के पद से तथा ट्यूब बारीडीह गुरुद्वारा के 6 सदस्य समिति से हटा दिया जाना चाहिए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर