Jamshedpur : सुंदरनगर में पानी मांगने के बहाने चोरों ने किया हाथ साफ, दो गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत कदमडीह निवासी अमित महतो के घर रविवार को पानी मांगने के बहाने पर्स और मोबाइल की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के मिल्लतनगर निवासी मोहम्मद महफूज और अंसारनगर निवासी फैयाज आलम को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मंत्री बन्ना गुप्ता ने पल्स पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, डीडीसी ने बेटी को पिलाई पोलियो खुराक, कहा- सभी अभिभावक अपने बच्चों को पिलायें पोलियो दवा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया पर्स और मोबाइल बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों पानी मांगने के बहाने अमित के घर घुसे थे। इसी बीच मौके पाकर पर्स और मोबाइल चुराकर भाग गए थे। फिलहाल आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें