Breaking News
Jamshedpur : हज़ूर साहिब के दर्शन कर लौटा 500 श्रद्धालुओं का जत्था, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत Jamshedpur Christian Community : टेल्को लुपिता चर्च में माता वेलंकन्नी का फीस्ट श्रद्धा से संपन्न, 500 श्रद्धालुओं ने निकाला शांति जुलूस Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अंतराष्ट्रीय कवयित्री और लेखिका अंकिता सिन्हा को मिला स्पेनिन गौरव सम्मान, सृजनात्मकता विकास के लिए साहित्य जरूरी : मेरी ग्रेस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर की अंतराष्ट्रीय कवयित्री एवं लेखिका अंकिता सिन्हा को रांची में आयोजित सम्मान समारोह में उनकी पुस्तक करोनाकाल एवं मेरी दुनिया मेरी मां की रचना के लिए स्पेनिन गौरव सम्मान मिला।

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की सृजनात्मकता के लिए साहित्य जरूरी है। साहित्य से बच्चों के ज्ञान में विविधता आती है। ज्ञान के साथ विकास के लिए जीवन में साहित्य का संबंध जरूरी है। मुख्य अतिथि उर्सुलाइन इंटर काॅलेज की प्राचार्या डाॅ मेरी ग्रेस काॅलेज के सभागार में आयोजित सिद्धानाथ कुमार स्मृति सम्मान समारोह में बोल रही थीं। इस अवसर पर ज्ञारखंड के चिंतक और लेखक डाॅ मयंक मुरारी को सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा नंदा पांडेय, अंकिता सिन्हा और मनोज कपरदार को स्पेनिन गौरव सम्मान दिया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साहित्यकार डाॅ अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि साहित्य सम्मान से युवाओं में रचनात्मक लेखन का विकास होता है। युवा इससे प्रेरित होते हैं और उनमें कुछ बेहतर करने का विश्वास आता है। झारखंड में सिद्धनाथ कुमार का योगदान अविस्मरणीय है, जिसे बेहतर साहित्य समाज के निर्माण में सहयोग मिलता है। मुख्य वक्ता डाॅ कमल कुमार बोस ने कहा कि सिद्धानाथ कुमार देश के विशिष्ट साहित्यकार थे। उन्होंने अपना पुरा जीवन नाटक के विविध शिल्प और उसके पहलुओं के अध्ययन पर व्यतीत किया। साहित्य के किसी एक विधा में जितना उन्होंने काम किया, वह अनुकरणीय है। डाॅ माया प्रसाद ने कहा कि साहित्य के विकास में स्पेनिन का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इससे युवा साहित्यकारों को प्रेरणा मिलती है।

स्पेनिन के डायरेक्टर डाॅ कुमार संजय ने कहा कि इस सम्मान के माध्यम से झारखंड के उत्कृष्ट साहित्यकार एवं सृजनधर्मी व्यक्तित्व को समाज के समक्ष लाया जाता है। पिछले 18 साल से यह प्रयास चल रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर मंच संचालन निर्मला मुंडा, संजना भटटाचार्या ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ शेफालिका सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के संयोजन में प्रमिला, सरोज, कुलदीप और मनीष आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर पीके झा, राकेश रमण, मुक्ति शाहदेव, वीणा श्रीवास्तव, पंकज पुष्कर के अलावा में काॅलेज की छात्राएं उपस्थित थीं। कॉलेज की छात्राओं ने मंगलाचरण, मराठी और राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और मनमोहक बना दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर