Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया की देरी पर उच्च शिक्षा विभाग से शिकायत

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र अमर कुमार तिवारी ने कोल्हान विश्वविद्यालय की लापरवाही और धीमी कार्यशैली को लेकर भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय से शिकायत की है। शिकायत में अमर कुमार तिवारी ने कहा है कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी “प्रक्रिया में है” कहकर मामले को टाल दिया जाता है।

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता मिल चुकी है, फिर भी कॉलेज में सत्र 2024-2027 के नामांकन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है। कोल्हान विश्वविद्यालय ने अब तक इस संबंध में कोई अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी नहीं किया है। नामांकन प्रक्रिया के तहत पहले नोटिफिकेशन जारी होता है, फिर प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस टेस्ट), उसके बाद परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट सूची निकलती है और तब जाकर नामांकन होता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड के बाकी सभी लॉ कॉलेजों में जनवरी में ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष एक साल की देरी की जाती है। अमर कुमार तिवारी ने उच्च शिक्षा मंत्रालय से मांग की है कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को तत्काल बदला जाए, ताकि कॉलेज की नामांकन प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही हालात रहे, तो विद्यार्थी नामांकन लेने से पीछे हट सकते हैं, क्योंकि तीन साल का कोर्स भी यहां पाँच साल में पूरा नहीं हो पा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर