Jamshedpur : जद(यू) नेताओं ने मानगो में चलाया संपर्क समस्या समाधान अभियान

SHARE:

  • विधायक सरयू राय के निर्देश पर वार्ड 33 में नालों की सफाई सहित विभिन्न समस्याओं का किया सर्वे

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जनता दल (यू) के उलीडीह और मानगो थाना समितियों के संयुक्त प्रयास से मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 33 के टैंक रोड, नित्यानंद कॉलोनी और देश बंधु लाइन सहित कई मोहल्लों में संपर्क समस्या समाधान अभियान चलाया गया. यह अभियान विधायक सरयू राय के निर्देशानुसार संचालित हुआ. जद (यू) के नेताओं ने मोहल्लों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया. सबसे बड़ी समस्या नालों की नियमित सफाई न होना तथा नालों में कचड़े के कारण जाम होना पाया गया, जिससे जल निकासी बाधित है और गंदगी व दुर्गंध से क्षेत्रवासियों का जीना मुश्किल हो गया है. संक्रमण रोग का खतरा भी बढ़ गया है. इसके अलावा सड़क निर्माण, नाला पर जाली, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत व नए पोल लगाने सहित अन्य बुनियादी आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : सिंदरी में बने मीरा मोहन धाम में आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत स्रोत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मानगो में नागरिक सुविधाओं के सुधार को लेकर उठे सवाल

जद (यू) नेताओं ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त से बातचीत करने का निर्णय लिया है ताकि जल निकासी, सफाई, सड़क निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट संबंधी आवश्यक कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जा सकें. इस अभियान में जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना अध्यक्ष लालू गौड़ सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने स्थानीय समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर