Jamshedpur : झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना – विशेष कैम्प में आज 1077 आवेदनों की हुई ऑनलाईन इंट्री

SHARE:

योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की उम्र की बहनों/ माताओं को हर महीने मिलेगी 1000 रू. की सम्मान राशि

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत आज जिला अंतर्गत आयोजित 255 विशेष कैम्प में 1077 आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री की गई। सभी 231 पंचायत के अलावा नगर निकायों में 24 स्थान पर कैम्प का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत 21 से 50 आयु वर्ग की बहनों/माताओं जिन्हें अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता हो उन्हें पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए प्रति माह 1000 रुपये सम्मान राशि राज्य सरकार द्वारा दिये जाने की योजना है। उक्त सभी स्थानों में विशेष कैम्प 10 अगस्त तक प्रतिदिन लगाये जाएंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मंत्री ने ने 230 स्कूली बच्चों के बीच किया साईकिल का वितरण

जिला अंतर्गत 231 पंचायत एवं नगर निकायों में 24 स्थान पर आयोजित किये गए कैम्प

इस 8 दिवसीय विशेष कैम्प के तहत जिला प्रशासन का प्रयास है कि शत प्रतिशत लाभुकों को योजना के संबंध में जागरूक करते हुए विशेष कैम्प के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाएं। 10 तारीख के बाद भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नज़दीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर सुयोग्य लाभुक आवेदन कर सकते हैं।

कौन होंगे योजना के लाभुक

– झारखण्ड की निवासी
– 21 वर्ष से 50 वर्ष आयु वर्ग
– आधार से जुड़ा सिंगल (एकल) बैंक खाता
– जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा नहीं है वे भी योजना का लाभ दिसम्बर-2024 तक उठा सकती है, उसके पश्चात बैंक खाता को आधार से जुड़वाना जरूरी है
– मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड

* झारखण्ड राज्य के राशन कार्डधारी परिवार
– पीला राशन कार्ड (अंत्योदय अन्न योजना)
– गुलाबी राशन कार्ड (पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड)
– सफेद राशन कार्ड (K-Oil राशन कार्ड)
– हरा राशन कार्ड

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

– आयकर अदा करने वाले परिवार
– EPF धारी आवेदक महिला
– आवेदिका स्वयं या उनके पति- केंद्र/राज्य सरकार अथवा केंद्रीय/राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विधिक निकाय, स्थानीय निकाय, शहरी निकाय तथा सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान में नियमित / स्थायीकर्मी/संविदाकर्मी/मानदेयकर्मी के रूप में नियोजित हों अथवा सेवानिवृत्ति के उपरान्त पेंशन/पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहें हों।

– जिन लाभुकों को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पूर्व से प्राप्त हो रहा हो, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा।

– जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद/विधायक हो

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

– आवेदिका को स्वयं कैंप स्थल पर उपस्थित होना आवश्यक होगा ताकि उनका आधार एवं फोटो सत्यापन किया जा सके।
– ग्रामीण क्षेत्र में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में अंचल अधिकारी द्वारा योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।
– आवेदिका को रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर हर महीने मिलेगी राशि के भुगतान की जानकारी।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें