Breaking News
Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

Jamshedpur : झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत, बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, पूर्वी में लहरायेगा भाजपा का केसरिया ध्वज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड के साथ जमशेदपुर में भी केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने के निर्णय का भाजपा नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि यह झारखंड की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

दिनेश कुमार ने कहा कि, झारखंड की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। जमशेदपुर पूर्वी और राज्य के अन्य हिस्सों में भाजपा की स्थिति मजबूत है। जनता झामुमो, कांग्रेस और राजद के भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से तंग आ चुकी है और अब परिवर्तन का संकल्प ले चुकी है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। “इस बार झारखंड में भाजपा का केसरिया ध्वज लहराएगा और कमल निशान पूरे राज्य में चमकेगा। झारखंड की जनता ने भाजपा को समर्थन देने का मन बना लिया है,” दिनेश कुमार ने कहा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर