WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जुगसलाई गोरिशंकर रोड गुरुद्वारा के मीत प्रधान का निधन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष (मीत प्रधान) सरदार प्रताप सिंह सेहमी का बुधवार को निधन हो गया. वह 80 से अधिक उम्र के थे. उनके निधन की सूचना पर परिवार में जहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं स्थानीय संगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी. कमेटी के कई सदस्य और पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे और परिवार को शोक संवेदना प्रकट की. बुधवार को उनकी तबियत बिगड़ने पर टीएमएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

वह गुरुद्वारा द्वारा संचालित गुरु रामदास इंग्लिश स्कूल के संस्थापक सदस्य भी थे. इसके अलावा 2009 तक गुरुद्वारा कमेटी में महासचिव भी रहे. वर्तमान में वे मीत प्रधान के साथ साथ स्टेज सचिव की सेवा भी निभा रहें थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरुद्वारा के महासचिव हरदीप सिंह छनिया ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनकी कमी गुरुद्वारा कमेटी को हमेशा खलेगी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रताप सिंह की अंतिम शव यात्रा उनके निवास से गौरी शंकर गुरुद्वारा आएगी, जहां कमेटी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पार्वती घाट में मृत शरीर को अग्निभेंट किया जायेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर