Jamshedpur Kaboom Season 2: नवीन कला केंद्र का “काबूम धूम मचाले सीज़न 2”: 10 मई को जमशेदपुर में ऑडिशन, विजेताओं को मिलेंगे 1.50 लाख रुपए

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेक्स  

नवीन कला केंद्र की ओर से आयोजित काबूम धूम मचाले सीज़न 2 प्रतियोगिता का ऑडिशन 10 मई को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डांस, सिंगिंग और ड्राइंग के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। केंद्र की निदेशक मोनिका घोष ने बताया कि यह प्रतियोगिता जमशेदपुर के अलावा रांची और ओडिशा में भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेता दिनेश कुमार का बयान – ‘मोदी है तो मुमकिन है’

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतियोगिता का सेमीफाइनल जून के अंत में और फाइनल जुलाई में होगा, जिसमें मुंबई से एक सेलेब्रिटी डांसिंग आइकन को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। विजेताओं को कुल 1,50,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जिसे विभिन्न कैटेगरी के अनुसार बांटा जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष श्रेणी भी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 5 जून से उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं, जो नवीन कला केंद्र की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

संपर्क करें: 9142586872, 8877113623।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर