Jamshedpur : सारजमदा के काजल जगाती ने 25वीं बार किया रक्तदान, ब्लड सेंटर ने मोमेटों देकर सम्मानित किया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

41 वर्षीय काजल जगाती सारजमदा, निदिरटोला निवासी को 25वीं बार रक्तदान करने पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी ने इन्हें प्रशस्ति सम्मान पत्र के साथ अंग वस्त्र एवं मोमेटों देकर सम्मानित किया। टीआरएफ कंपनी में फेबरिकेशन का कार्य करते हैं और हमेशा से नियमित अंतराल पर रक्तदान करते रहते हैं।

यह भी पढ़े : Kharsawan : कुचाई के मुंडा मानकी सभागार में प्रमंडलीय स्तर मानकी मुंडाओं का पी पेसा 1996‌ पर महत्वपूर्ण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर के यह 11वें सदस्य हैं जिन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम किया हैं। इससे पहले संस्था के अध्यक्ष लखन टुडू, सचिव राजेश मार्डी, मनमोहन हांसदा, रामेश्वर हांसदा, माईकल हो, सुखलाल सोरेन, सीताराम हेम्ब्रम, संजय मुर्मू, धीरेन मार्डी और रवि मुर्मू यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। इस अवसर पर राजेश मार्डी के साथ जीएम संजय चौधरी सहित पूरी जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम ने इन्हें बधाई दी है ताकि इनका हौसला यूँ ही बना रहें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें