Jamshedpur : कुवैत में एक हादसे में मृत टुईलाडूंगरी के कमलजीत परिवार को मिला 21 लाख का मुआवजा, पारिवारिक विवाद का सीजीपीसी ने कराया निपटारा, राशि के हिस्से कराये

SHARE:

सीजीपीसी के हस्तक्षेप के बाद स्वर्गीय कमलजीत सिंह की पत्नी सरबजीत कौर को 15 लाख 62934 एवं माता सतवंत कौर को 5 लाख 20978 मुआवजा प्राप्त हुआ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गत दिनों कुवैत में टुईलाडूंगरी निवासी स्व कमलजीत सिंह की एक दुर्घटना में हुई मौत के बाद कंपनी के प्रबंधन द्वारा कुवैत से मुआवजा की रकम 20 लाख 83 हजार 912 रुपए जिला प्रशासन को भेज दिए गए थे. परंतु परिवार में आपसी सहमति नहीं होने के कारण कई महीनों से यह पैसे जिला प्रशासन के पास पड़े हुए थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : स्लैग पीकर्स लेबर ने एसडीओ से मिलकर रखी अपनी बात, देखे- video

आखिरकार सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हस्तक्षेप कर परिवार के संबंधित सदस्यों को सेंट्रल कमेटी के कार्यालय में बैठक कर आपसी सहमति बनाई और यह निर्णय लिया गया कि जो भी पैसे मुआवजा के प्राप्त हुए हैं. उसमें उनकी धर्मपत्नी सरबजीत कौर एवं नाबालिक पुत्र हरप्रीत कौर एवं पुत्री हर्षदीप कौर के तीन हिस्से धर्मपत्नी सरबजीत कौर को दिए जाएं एवं एक हिस्सा माता सतवंत कौर को दिया जाए.

सीजीपीसी ने जिला प्रशासन का जताया आभार

सेंट्रल गुरुद्वारा में परिवार में सहमति होने के बाद उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर सीजीपीसी ने लिखित रूप से इन पैसों को चार हिस्सों में बांटने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त द्वारा अपनी सहमति प्रदान करते हुए एडीसी रोहित सिन्हा को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया.

उपायुक्त के आदेश के आलोक में अपर उपायुक्त रोहित सिन्हा द्वारा सीजीपीसी पदाधिकारी प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं परिवार के सभी सदस्यों के सामने स्वर्गीय कमलजीत सिंह की धर्मपत्नी एवं दो नाबालिक बच्चों को 15 लाख 62 हजार 934 रुपए एवं माता सतवंत कौर को 5 लाख 20 हजार 978 रुपए उनके अकाउंट में भेज दिए गए.

इस प्रकरण में उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं एडीसी रोहित सिन्हा द्वारा किए गए सहयोग के लिए सिख समुदाय की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है. इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सीनियर मीत प्रधान चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, गुरदीप सिंह पप्पी, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह गुल्लू आदि कई लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें