Jamshedpur : कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है: शिव शंकर सिंह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अपनी पुरानी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने कहा है कि “झारखंड आंदोलनकारी नेता, कोल्हान टाइगर  चंपई सोरेन जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इससे झारखंड को घुसपैठियों, दलालों, भ्रष्ट ऑफिसरों और परिवारवादी ताकतों से मुक्त कराने के भाजपा के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

प्रदेश को कुशलता-पूर्वक नेतृत्व प्रदान कर राजनीति में नया आयाम स्थापित करने वाले आदरणीय चंपई जी ने जनहित की लड़ाई में सत्ता का मोह त्याग कर संघर्ष का रास्ता चुना। उनके साथ आने से पार्टी और मजबूत होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें