Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर से वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत पर कुणाल षाडंगी ने जताया हर्ष, अब घाटशिला अथवा चाकुलिया में ट्रेन के ठहराव की उठाई आवाज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

रांची से शुरू होकर टाटानगर से हावड़ा स्टेशन तक वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन की विधिवत शुरुआत रविवार शाम से हो रही है। रेलवे मंत्रालय एवं प्रशासन ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दिया है। जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उक्त ट्रेन का ठहराव निर्धारित है जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने इस उपलब्धि को रेखांकित करते हुए केंद्र सरकार की ओर से जमशेदपुर के यात्रियों को सौगात बताया। उन्होंने बकायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी सहित रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। वहीं स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों को सराहते हुए बधाई प्रेषित किया है। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से उक्त ट्रेन का ठहराव बढ़ाने का निवेदन किया है।

कुणाल ने वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का ठहराव घाटशिला अथवा चाकुलिया में कराने का सुझाव रेल मंत्रालय को दिया है। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया की घाटशिला स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, चकुलिया स्थित चावल मिलों व साबुन मिल व कंपनियों से जुड़े हज़ारों यात्री प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोलकाता आना जाना करते हैं। इसके अलावे उड़ीसा और बंगाल के सीमावर्ती जिलों के लोगों की सहूलियत के लिए घाटशिला अथवा चाकुलिया में वंदे भारत का ठहराव देने का आग्रह किया है। कुणाल षाडंगी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी सहित रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और दक्षिण पूर्वी रेलवे प्रशासन को भी टैग करते हुए इस दिशा में संवेदनशील हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। कुणाल ने कहा की इन स्टेशनों पर 2 मिनट का भी यदि ठहराव दिया जाये तो ग्रामीण क्षेत्र के हज़ारों यात्री लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा की पूर्ण विश्वास है की केंद्र सरकार एवं रेलवे प्रशासन तकनीकी पहलुओं पर विचार करते हुए इस दिशा में समुचित पहल करेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर