Jamshedpur : भोंदू के परिजन को वकीलों ने दी सहायता राशि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन कर्मी सुशांत कुमार नामता उर्फ भोंदू के आश्रित परिजन को वकीलों ने सहायता राशि सौंपी।

भोंदू अपने मकान की छत गिर घायल हो गया था। वह कोमा में चला गया। इलाज के क्रम में रिम्स रांची में

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उसकी मौत हो गई थी। अधिवक्ता विष्णु पद सत्पथी, बीवी सुब्रमण्यम, मलकीत सिंह सैनी, सुधीर कुमार पप्पू, राहुल प्रसाद, राहुल कुमार, राजू सिंह, अनिल वर्मा आदि की पहल पर वकीलों ने मिलकर आर्थिक मदद की। गत 11 अप्रैल को ईलाज हेतु 50 हजार रुपए नगद तथा मंगलवार को 32 हजार रुपए की सहायता राशि पत्नी कल्याणी देवी और बेटे दुलाल नामता के सुपुर्द की।

राशि देने के उपरांत विष्णु पद सतपति ने सहायता राशि में सहयोग करने वाले वकीलों के प्रति आभार जताया है। उनके अनुसार दुख के समय में जो मानवीय संवेदना एवं बोध और अपनत्व दर्शाया गया, वह अनुकरणीय और प्रेरक है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें