Jamshedpur : जीवन अनमोल है जीना सीखें और सिखायें : बिजेंद्र कुमार

SHARE:

संस्था मुस्कान के हेल्पलाइन नम्बर 8092867918 पर 24 घंटे निःशुल्क (गोपनीय) परामर्श लेकर सकते हैं 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने छात्र- छात्राओं, अभिभावकों, घर में हो रही परिवारिक विवाद उत्पन्न करने वालों से आग्रह करती है कि जीवन अनमोल है. सरल तरीका से जीना सीखे और दूसरों को सिखाये, क्रोध होने पर संयम रखें, जल्दबाजी में निर्णय ना ले. बेहतर कॉलेज में नामंकन के दबाव के कारण आज कल के छात्रो पर दिन प्रतिदिन तनाव बढ़ रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कभी भी किसी भी कारणों से अगर आपको तनाव हो तो अपने खास दोस्तो, शुभ चिंतकों एवम तनाव निवारण संस्था मुस्कान के हेल्पलाइन नम्बर- 8092867918 पर 24 घंटे निःशुल्क (गोपनीय) परामर्श लेकर तनाव मुक्त हो सकते हैं.

दौड़ भाग के समय में किसी के साथ ऐसी बातें न करें जिससे उसको खराब लगे. बच्चों से तुलनात्मक बाते बार -बार नही करे, कंही से आने पर सबसे पहले एक ग्लास पानी देना चाहिए ना कि भड़काऊ बात कहनी चाहिए. जीवन मे तनाव होना जरूरी है मगर उतना ही जितना कि चाय में चीनी जरूरी है. उक्त बातें मुस्कान संस्था के महासचिव काउंसलर बिजेंद्र कुमार ने कही. मुस्कान 24 घंटे हेल्पलाइन नम्बर पर आपकी सेवा के लिए उपलब्ध है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें