Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सामाजिक संस्था लोक समपर्ण की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का हुआ आयोजन, हजारों लोगों के साथ शामिल हुए शहर के कई गणमान्यजन, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी किया प्रसाद ग्रहण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाज कल्याण को समर्पित शहर की सामाजिक संस्था लोग समर्पण की ओर से पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का आयोजन किया गया। भालूबासा मेन रोड स्थित काली मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले महाभोग कार्यक्रम में हजारों स्थानीय निवासियों के संग शहर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यरूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास भी शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने आगन्तुक अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहीं, आयोजन स्थल पर विशालकाय बाबा बर्फानी के दर्शन कर स्थानीय निवासी उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : जुगसलाई नगर पालिका के विशेष पदाधिकारी से मिलकर रखीं समस्याएं

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय सावन माह के तृतीय सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को विधिवत भोग लगाने के पश्चात महाभोग का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है। जिसमें शहर के गणमान्य अतिथियों के संग स्थानीय निवासी पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से भोग ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि महाभोग में सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। वहीं, अध्यक्ष ललित दास ने आयोजन में शामिल हुए सभी अतिथियों के प्रति पूरे लोक समर्पण परिवार की ओर से आभार जताया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, शिवशंकर सिंह, राजीव रंजन सिंह, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, विकास सिंह, बलबीर मंडल, अचिंतम गुप्ता, पुतुल सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रेम झा, नीलू मछुआ, शैलेश गुप्ता, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, सतवीर सिंह सोमू, पोरेश मुखी, चंचल भाटिया, मिथिलेश साव, प्रशांत पोद्दार, कुमार अभिषेक, उमेश साव, सुशील पांडेय, पप्पू उपाध्याय, प्रोबिर चटर्जी राणा, रूबी झा, प्रभा देवी, रमेश विश्वकर्मा, सौरव चौधरी समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, देव कैबर्ता, दीपक सिंह, रूपेश साहू, रितेश दत्ता, धीरज कैबर्ता, देवाशीष पोद्दार, सुभाष मुखी, गौरव केबर्ता एवं अन्य शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर