Jamshedpur : तीज की पूजा कर मंदिर से लौट रही मानगो की सीमा सिंह के गले से सोने का चैन और मंगलसूत्र की छिनतई, देखें – Cctv और Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड में रहने वाली सीमा सिंह तीज का व्रत की हुई है। तीज की पूजा करने हुए अपने घर से मानगो पुल के समीप स्थित मंदिर में संध्या बेलागई हुई थी। पूजा कर लौटते समय घर से महज 50 फीट दूरी में मोटरसाइकिल में सवार दो अपराधियों ने सीमा सिंह के गले से सोने का चेन और मंगलसूत्र जिसकी कीमत लगभग तीन लाख है, छीन कर फरार हो गए।

यह भी पढ़े : Delhi : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ ਸਥਿਤ ਸਾਹਿਤ ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਦੌਰਾ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपराध हुआ बेकाबू : विकास सिंह

सीमा सिंह के पति मुन्ना सिंह ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी। भाजपा नेता विकास सिंह सीमा सिंह के घर जाकर मामले की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के साथ मामले की जानकारी मानगो थाना प्रभारी को देते हुए अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की।

विकास सिंह ने कहा कि घनी आबादी के बीच संध्या 6:00 बजे अपराधियों के द्वारा सोने के चेन और मंगलसूत्र की चिंताई अपराधियों के बड़े हुए मनोबल को दर्शा रहा है। विकास सिंह ने कहा कि तीज के पर्व में महिलाएं घर में रखे गहने पहनकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है। गले में गले में दो-दो सोने के चैन और मंगलसूत्र देखकर अपराधियों ने सीमा सिंह को निशाना बनाया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें