Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई के कुटुंब और मित्र भोज में राज्यपाल समेत कई खास ने आकर दी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा के निधन पर शनिवार को उनको घोड़ाबांदा स्थित आवास पर कुटुंब भोज और मित्र भोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जमशेदपुर के अलावे राज्य के अलग अलग हिस्सों से लोग शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इनमें झारखंड के महामहीम राज्यपाल संतोष गंगवार,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू, मंगल कालिंदी, दशरथ गहराई, राज सिन्हा, नीरा यादव, देवेंद्र कुंवर, सत्येंद्र तिवारी, पूर्व सांसद
शैलेंद्र महतो, गीता कोड़ा, आभा महतो, पूर्व विधायक अनंत ओझा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, शिवशंकर सिंह, काली शर्मा, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व विधायक बडक़ुवर गगराई, भानुप्रताप शाही, मेनका सरदार, गंगोत्री कुजुर, लक्ष्मण टुडू, सूर्य सिंह बेसरा, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उदय सिंहदेव, चंडीचरण साव, राकेश्वर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हुए। अर्जुन मुंडा एवं उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा सहित परिवार के सदस्यों ने आगंतुकों की आगवानी की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर