Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : खुदीराम बोस पार्क का विधायक ने किया उद्घाटन

SHARE:

कचरे का लगा रहता था अम्बार, विधायक ने बदली सूरत,करवाया पार्क का निर्माण

फटेह लाइव, रिपोर्टर.

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के मकदमपुर में विधायक निधि से निर्माण करवाये गये वीर शहीद खुदीराम बोस पार्क का आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उद्घाटन किया। पार्क में वीर शहीद खुदीराम बोस जी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। पार्क उद्घाटन करने पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। पार्क उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस स्थान पर पहले कचरे का अंबार लगे रहता था, लेकिन पूर्व के किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या के समाधान के बारे में नहीं सोचा। मैंने विधायक बनने के बाद स्थानीय लोगों से विचार कर इस जगह की सूरत बदल दी और इस स्थान पर वीर शहीद खुदीराम बोस जी के नाम पर पार्क का निर्माण करवाया है। 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

*जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची है : मंगल कालिंदी*

यहां के स्थानीय बच्चे हो या बुजुर्ग सभी को पार्क का लाभ मिलेगा। विधायक ने और कहा कि हेमंत सरकार में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची है. एक गरीब मजदूर का बेटा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होकर उसका समाधान कर रहा है.

मौके पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक, अरुणा एक्का, नागी मूर्मू, पानो मूर्मू, अर्पणा गूहा, सिमी सोरेन, सक्ति चक्रवर्ती, बाबूलाल चक्रवर्ती, देवजीत मुखर्जी, आशीष ठाकुर, मनोहर हुसैन, मानिक मलिक, मिथुन चक्रवर्ती आदि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर