Breaking News
Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मुरली इंटर कॉलेज को झारखंड एकेडमिक काउंसिल से मिली मान्यता, ग्रामीण क्षेत्र में रुकेगा प्रतिभाओं का पलायन

SHARE:

  • गालूडीह के कालाझोर में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, तीनों संकायों में खुलेगी कक्षाएं

फतेह लाइव रिपोर्टर,

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह अंतर्गत हैंदलजुड़ी पंचायत के कालाझोर गांव में स्थित मुरली इंटर कॉलेज को झारखंड एकेडमिक काउंसिल से स्थापना अनुमति की मान्यता प्राप्त हो गई है. इस कॉलेज ने एक विशाल और भव्य भवन का निर्माण भी किया है, जिसमें कला, वाणिज्य और विज्ञान के तीनों संकायों में कुल 128-128 विद्यार्थी नामांकन कर सकेंगे. यानी कुल 384 विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा सकेगी. कला संकाय में हिंदी, उर्दू, बांग्ला, संथाली, बंगाली और अंग्रेजी जैसे विषय उपलब्ध होंगे. वाणिज्य संकाय में सभी विषयों की पढ़ाई होगी, वहीं विज्ञान संकाय में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित और जीव विज्ञान पढ़ाए जाएंगे. स्थानीय गरीब एससी, एसटी, ओबीसी और जनरल वर्ग के सभी विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और जेसी स्कूल घाटशिला के विद्यार्थियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Gambhir Car Associate Motion Ads

मुरली इंटर कॉलेज में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

मुरली इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. न केवल शैक्षणिक शिक्षा बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास भी सुनिश्चित किया जाएगा. इसके अलावा, विद्यार्थियों को उनके करियर से संबंधित काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. मुरली ग्रुप एजुकेशन सोसाइटी के ट्रस्टी पीके मुरली और डॉ. नूतन रानी ने इस सफलता पर शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी. कॉलेज के सलाहकार डॉक्टर तरुण महतो और मृत्युंजय भी विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए टीमवर्क के साथ काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : आईसीसी कारखाने का डीपीआर तैयार करने मेकॉन लिमिटेड के अधिकारी पहुंचे, किया विस्तृत निरीक्षण

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का विस्तार, युवाओं को मिलेगा बेहतर भविष्य

मुरली इंटर कॉलेज को स्थापना अनुमति मिलने के बाद नामांकन प्रक्रिया जारी है. जो विद्यार्थी अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं, वे समय रहते इस कॉलेज में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं. यह कदम सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा का एक नया द्वार खोलने वाला साबित होगा और प्रतिभाओं के पलायन को रोकेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर