Jamshedpur Murder : परसुडीह गदड़ा में बदमाशों ने गोलियां चलाकर फैलाई सनसनी, एक की हत्या, ढाई माह पहले जेल से आया था बाहर,देखें – video

SHARE:

घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा, एक जिंदा गोली और एक पीलेट और मृतक की बाइक बरामद की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा विकास भवन के पास सोमवार देर शाम 7 बजे अपराधियों ने गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी. अपराधियों ने बाइक से जा रहे लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुक्की की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने लोकनाथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। डीएसपी सिटी सुधीर कुमार ने घटना का मुआयना किया। घटना स्थल से पुलिस ने चार खोखा, एक जिंदा गोली और एक पीलेट भी बरामद किया है। वहीं मौके दे पुलिस ने लोकनाथ की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा नेता विकास सिंह को बन्ना गुप्ता अश्लीलता मामले में साइबर थाने ने फिर दिया नोटिस

मौके पर लोकनाथ की मां और साथी भी पहुंचे। लोकनाथ के साथी तनवीर ने बताया कि लोकनाथ पूर्व में टेल्को कॉलोनी में रहता था, पर एक साल पूर्व वह गदडा के अंबेदकर नगर में रह रहा था। वह पूर्व में मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। वह ढाई माह पूर्व ही जेल से बाहर आया है। शाम 7 बजे किसी ने सूचना दी कि लोकनाथ की हत्या कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार लोकनाथ को शाम 5 बजे नशे की हालत में बारीगोड़ा में देखा गया था। वह काफी हंगामा कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें