WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नाम्या स्माइल फाउंडेशन का जोहार पीरियड्स अभियान पहुंचा बिरसानगर के साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल

SHARE:

छात्राओं के बीच 375 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का हुआ वितरण, मानसिक स्वास्थ्य पर छात्राओं को किया गया जागरूक

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन व रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा जोहार पीरियड्स अभियान बिरसानगर के साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल पहुंचा। इस अभियान के तहत गुरुवार को संस्था के द्वारा बिरसानगर के जोन नंबर 6 में स्थित साई सरस्वती इंग्लिश स्कूल में एक बार फिर लड़कियों को पीरियड वर्कशॉप के माध्यम से शिक्षित करने का प्रयास किया गया। जिसमें 375 से अधिक छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यहां जोहार पीरियड्स अभियान के तहत स्कूल की छात्राओं के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाली मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया। समाज में आज भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है। इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या स्माइल फाऊंडेशन हाथ मिलाकर काम कर रही है। वर्कशॉप के दौरान संस्था के सदस्य रेशू रंजन एवं प्रथमा बोस ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक एवं जोहार पीरियड्स वीडियो के माध्यम से छात्राओं को माहवारी और उससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे ‘माही’ (मेंटल अवेसमनेस एंड हेल्थ इनिशिएटिव) अभियान के तहत छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरूआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक करके ही की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यरुप से निदेशक जयंती शांता, प्राचार्य ए.के घोष, संयोजक किरणजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, शिक्षक – पल्लवी रानी, स्वेता सिंह, संध्या देवी, शिल्पा डे, चंदना कुमारी, सोनी कुमारी, मैरी बंसियार, सुबेदिता सामुई, देवेंदर कौर, मुस्कान कुमारी, नाम्या स्माइल फाउंडेशन के पूर्णेन्दु आचार्य, सूर्य राव समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर