Jamshedpur : मानगो में गंदा और बदबूदार पानी की सप्लाई, लोगों ने जमकर काटा बवाल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो के टीचर्स कॉलोनी में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब मात्र दस मिनट के लिए पानी की सप्लाई हुई वह भी इतना गंदा और बदबूदार था कि किसी भी कार्य में लोग इस पानी का उपयोग नहीं कर सकते थे. गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई मिलते ही मानगो टीचर्स कॉलोनी के मूर्ति लाइन के लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी देते हुए मौके पर बुलाकर गंदा और बदबूदार पानी दिखलाते हुए कहा कि विगत एक सप्ताह से मात्र दस से पंद्रह मिनट के लिए ही पानी की सप्लाई हो रही है वह भी पानी गंदा रहता है. आज लोग उस समय आक्रोशित हो गए जब सप्लाई पानी गंदे के साथ-साथ बदबूदार था. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बाल्टी और बोतल में रखे हुए पानी को दिखलाते हुए बताया कि पानी की सप्लाई इतनी गंदी है कि बाल्टी और पतीले में रखे पानी में गाद जमा हो गया है इसके साथ ही पानी इतना बदबू दे रहा है कि किसी भी कार्य में उपयोग करने लायक नहीं है.

इसे भी पढ़ें असम आंदोलन में जेल जाने वाले पत्रकार इंजीनियर प्रदीप दत्ता का निधन 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फिटकरी डालने के बाद भी साफ नहीं हुई पानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है इसलिए लोगों ने बाजार से फिटकरी लाकर पानी की सफाई करने का प्रयास किया लेकिन फिटकरी डालने के बावजूद भी पानी साफ नहीं हुआ. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पानी का नमूना बोतल में लेकर उपायुक्त एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के उच्च अधिकारी को देने की बात कहते हुए कहा कि ठेकेदारी प्रथा के कारण मानगो का पेयजल आपूर्ति योजना दम तोड़ रही है. रखरखाव एवं देखभाल के अभाव में कभी भी पूरा सिस्टम ठप हो सकता है.  विकास सिंह ने कहा कि लोगों की मूलभूत सुविधा से मंत्री को कुछ लेना देना नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में “क्वालिटी एश्योरेंस एंड स्टैंडर्ड इन नर्सिंग प्रैक्टिस” विषय पर कांफ्रेंस 11 मई को

पानी की सप्लाई  केवल नाम की है काम की नहीं

पानी की सप्लाई केवल नाम की है काम की नहीं है. स्थानीय लोगों ने गंदा पानी के कारण महामारी फैलने की आशंका जताते हुए पेयजल स्वच्छता विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जताते हुए कहा एक तो पानी मात्र दस मिनट मिलता है वह भी इतना गंदा रहता है कि लोग अपने दैनिक दिनचर्या का काम नहीं कर सकते. मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, कमलेश शर्मा, छोटेलाल सिंह, सुशांतो प्रधान, सुबीर पाल, बापी पाल, कनक चौबे, विभा शर्मा, संजय साव, राजेश शर्मा, नेहा शर्मा, लालटू पाल, साहब चटर्जी, दिव्यांश पाल, राम सिंह कुशवाहा, सीके ओझा सहित स्थानीय लोग मौके पर उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें