WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : बिरसानगर – उधार के एक लाख रूपये नहीं लौटाने पर किया अपहरण, बाघमुंडी से चार घंटे में महिला समेत पांच गिरफ्तार, देखें- Video

SHARE:

घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल जब्त

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से बीते शाम एक व्यक्ति का अपहरण कर लिए जाने के कुछ घंटे बाद ही जमशेदपुर पुलिस और पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जमशेदपुर एसएसपी कौशल किशोर ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए जानकारी दी, कि पैसों के लेन देन को लेकर यह घटना घटित हुई है, जिसमें पुरुलिया का रहने वाला डॉक्टर उर्फ चमन खान कुछ लोगों से पैसे दुगना करने का लालच देकर लाखों रुपए लिए हुए था.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी कड़ी में जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर एक के दास पाड़ा के रहने वाले निरंजन दास कुछ दिन पूर्व चमन खान से लगभग एक लाख रुपये उधार में लिया था. इधर चमन खान के द्वारा लिए गए पैसे नहीं लौटने के कारण आरोपियों ने उससे पैसे देने के लिए दबाव डाला तो चमन ने उन्हें बरगलाकर जमशेदपुर ले आया और कहा कि निरंजन के पास ही पैसा है और वह नहीं लौटा रहा है.

इसके बाद सभी निरंजन को अगवा कर बंगाल ले गए. इधर पुलिस को सूचना मिलने पर एक टीम गठित कर पुरुलिया पुलिस के साथ संपर्क किया गया. इसके बाद दोनों जिले की पुलिस ने संयुक्त रूप से बाघमुंडी में छापामारी कर अपहृत निरंजन दास सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले आयी. गिरफ्तार लोगों में मास्टरमाइंड डॉक्टर उर्फ चमन खान, संदीप राय, तपन रजक, उसकी पत्नी करुणा रजक और विकास सिंह मुरा शामिल है. अपहरण में प्रयोग किए गए वाहन को भी जब्त किया गया है.

जमशेदपुर पुलिस ने सभी से आवश्यक पूछताछ के बाद सभी कोन्यायिक विरासत में भेज दिया है. बता दें कि बिरसानगर थाना क्षेत्र के रहने वाली आशा दास ने एक सूचना पुलिस को दी थी कि उनके पति निरंजन दास को एक बोलेरो कार संख्या जेएच22डी-5807 पर सवार पांच लोग उठाकर  फिरौती के लिए ले गए है. यह अपहरण की घटना को चार घंटे में ही निबटा लिया गया, जो पुलिस की उपलब्धि है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर