WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : दो पहिया वाहनों में डबल लॉक लाना होगा अनिवार्य, सभी थाना प्रभारी चलाएंगे जागरूकता अभियान, बेहतर काम करने के लिए मानगो थाना प्रभारी पुरुस्कृत

SHARE:

एसएसपी ने क्राइम मीटिंग कर जिले में बेहतर विधि व्यस्था संचालन करने के दिए टिप्स

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ऋषभ गर्ग, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई। इसमें जिले में बेहतर पुलिसिंग, विधि व्यवस्था करने हेतु थाना प्रभारियों को आवश्यक टास्क दिए गए. घंटों चली क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने अच्छा करने वाले पुलिस अधिकारियों को जहां पुरुस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं, कई अफसरों को चेतावनी भी दी गई कि वह आपने कार्य करने में तौर तरीके सुधार लें वरना कार्रवाई की जाएगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े  : Jamshedpur : 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति

इन प्रमुख बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया

1.सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्र में ड्रग्स पैडलर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त करवाई करे।

2 दोपहिया वाहन चालकों को अपने वाहन को पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करने एवम वाहन में डबल लॉक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारी बैनर लगाकर लोगो को जागरूक करेंगे।

3 पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एंटी व्हीकल थेफ्ट, एंटी स्नैचिंग, एंटी गृहभेदन, एवम एंटी मादक द्रव्य तस्करी की टीम गठित की गई है। उक्त टीम को निर्देशित किया जाता है अभियान चलाकर उक्त अपराधकर्मियों के विरुद्ध सख्त करवाई करेंगे।

4 सड़क सुरक्षा से संबंधित iRAD/eDAR APP में सड़क दुर्घटना से संबंधित सभी घटना की प्रविष्टि 02 दिनों के अंदर करने हेतु निर्देशित किया गया।

5 सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक दिन समय एवम स्थान बदल बदल कर वाहन चेकिंग करेंगे तथा मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में अभियोजन भेजेंगे।

6.वारंट/इश्तेहार/कुर्की का स समय निष्पादन हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया।

7.NDPS कांडो के अभियुक्तों के विरुद्ध PITएनडीपीएस / निगरानी प्रस्ताव खोलने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।

8 सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया जाता है कि पोक्सो एक्ट से संबंधित सभी काण्डों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे, अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखेंगे।

9 जिले में वैसे सक्रिय अपराधकर्मी जिनके विरूद्ध 02 से अधिक संगीन काण्ड दर्ज हो तो वैसे अपराधकर्मियों के विरूद्ध CCA/निगरानी प्रस्ताव समर्पित करना सुनिष्चित करेंगे।

10 पासपोर्ट का सत्यापन 05 दिन के अन्दर पूर्ण कर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया। किसी भी परिस्थिति में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर आवेदनकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करेंगे।

11 Emergency Response Support System 112 के तहत प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी को 30 मिनट के अंदर Respond करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक के अंत में माह जून 2024 में प्रतिवेदित कांडो की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक निष्पादन करने के लिए पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार, मानगो थाना प्रभारी को एवम माह जून में अनुसंधानकर्ता के रूप में जिला में सर्वाधिक 07 कांडो का निष्पादन करने के लिए महिला सहायक अवर निरीक्षक कमला कुमारी उरांव, सीतारामडेरा थाना को प्रशस्ति पत्र एवम 5000 रुपया नगद पुरष्कार से सम्मानित किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर