Breaking News
Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : ऑपरेशन प्रहार में ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला समेत तीन गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। सिदगोड़ा और सोनारी थाना पुलिस की अलग-अलग छापेमारी में महिला समेत तीन आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 111 पुड़िया ब्राउन शुगर और नकद रुपये बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

सिदगोड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एग्रीको सिग्नल के समीप स्थित एक कंडम क्वार्टर में ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से भुइयांडीह छायानगर निवासी प्रिति कुमारी और सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी राहुल सांडिल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान राहुल के पास से 25 पुड़िया और प्रिति के पास से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से 5480 रुपये नकद भी जब्त किए हैं, जिसे नशे की बिक्री से जुड़ा बताया जा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इधर, सोनारी थाना पुलिस ने भी नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कपाली बस्ती के पास छापेमारी की। इस दौरान परदेशी पाड़ा निवासी श्याम ठाकुर को 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार श्याम ने हाल के दिनों में ही ब्राउन शुगर की तस्करी शुरू की थी और वह स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई कर रहा था।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर