Jamshedpur : साकची मानसरोवर होटल के पास साकची पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, भारी मात्रा में वाइटनर भंडारण की सूचना पर हुई छापामारी, जांच शुरू, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर होटल के समीप सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारी मात्रा में व्हाइटनर के भंडारण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में एक गोदाम की तलाशी ली. तलाशी के दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में व्हाइटनर बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

प्रारंभिक जांच में यह सामने आई कि बरामद किया गया व्हाइटनर साकची क्षेत्र के ही एक किताब दुकान संचालक का है. इसके बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरु कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में व्हाइटनर किस उद्देश्य से स्टॉक किया गया था. मामले को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि साकची के एक गोदाम में नशीले पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई और मौके पर पहुंचकर जांच की गई. प्रारंभिक जांच में व्हाइटनर बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया है. गौरतलब है कि व्हाइटनर का उपयोग सामान्यतः लेखन में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए किया जाता है, लेकिन नशेड़ी इसका इस्तेमाल नशे के रूप में भी करने लगे हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर