Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur Police Transfer Posting : बदले गए गोलमुरी, आजादनगर और जुगसलाई थाना प्रभारी समेत 9 इंस्पेक्टर, राजन कुमार को गोलमुरी की कमान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने जिले के 9 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है. इसमें तीन थाना प्रभारी भी शामिल है. इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार गोलमुरी थाना प्रभारी बंश नारायण सिंह को पटमदा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है, जबकि जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी राजन कुमार को गोलमुरी थाना का प्रभारी बनाया गया है.

यही हैं गोलमुरी के नए थाना प्रभारी राजन कुमार

इसके अलावा आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को बिष्टुपुर यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है. जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी चंदन कुमार को आजादनगर थाना का प्रभारी बनाया गया है. साइबर थाना के बिरेंद्र कुमार को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद को साइबर थाना में योगदान देने को कहा गया है. सीसीआर से सचिन कुमार दास को जुगसलाई थाना प्रभारी, पुलिस केंद्र से संजय कुमार को सीसीआर और राजेंद्र मुंडा को जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा में लगाया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर