Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कल्याण नगर और इंदिरा नगर मामले में राजनीतिक पार्टियां हुई आमने सामने, डॉ अजय के बाद भाजपा नेता दिनेश कुमार ने स्थानीय विधायक और पूर्व सांसद पर लगाया आरोप

SHARE:

डर और झूठ के सहारे माहौल बनाने का आरोप, चुनाव नजदीक होने के कारण लोगों को डराने की कोशिश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शनिवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व सांसद अजय कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये लोग चुनाव नजदीक होने के कारण लोगों को डराकर अपना चुनावी लाभ लेना चाहते हैं।दिनेश कुमार ने कहा, “इंदिरा नगर और कल्याण नगर के मामले में NGT कोर्ट में अपनी भद्द पिटवाने के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक बिरसानगर के लोगों को डराने का चुनावी शिगूफा छोड़ रहे हैं।”

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े :

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को भान था कि इंदिरा नगर और कल्याण नगर बस्तियों को तोड़ने की नोटिस झारखंड सरकार और सत्तारूढ़ कांग्रेस+झामुमो गठबंधन द्वारा प्रायोजित थी। लोगों को डराकर एक पूर्व सांसद इसका चुनावी लाभ लेना चाहते थे। भाजपा के नेता और अपने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने सही दिशा में पहल किया है। भाजपा सांसद ने पार्टी के मंडल अध्यक्ष संग जिला उपायुक्त से भेंट कर सरकार को इस दिशा में पहल करने की बात कही थी।

दिनेश कुमार ने आगे कहा कि अब राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा इस मामले को सुनवाई से इंकार करते हुए झारखंड सरकार एवं अतिक्रमण से संबंधित बताया और याचिका को अस्वीकार कर दिया है तो विधायक सरयू राय इस मामले में अब बिरसा नगर को बेवजह घसीट रहे हैं ताकि लोग डरे सहमे रहें। आरोप लगाया कि पूर्वी के विधायक बिरसानगर में बसे लोगों को भी बेघर करना चाहते हैं। जनता को इनके झूठे प्रपंच और मंसूबों को समझने की जरूरत है।

दिनेश कुमार ने कहा, भाजपा और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो इंदिरा नगर और कल्याण नगर के लोगों के संग पहले की तरह मजबूती से खड़े है। मामले में फिर से सांसद संग जिला उपायुक्त से मिलकर NGT के निर्णय की जानकारी दी जायेगी और माँग होगा की अंचल अधिकारी द्वारा प्रेषित JPLE नोटिस तथा भ्रम फैलाने वालों की भूमिका की निष्पक्ष और दबाव रहित जाँच की जाये।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर