Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सलगाझूड़ी शमशान घाट समिति की आम सभा संपन्न, प्रभु बने अध्यक्ष और राम कार्यकारी अध्यक्ष, भू-माफियाओं से जमीन बचाने का लिया संकल्प

SHARE:

दुबराज नाग मुख्य संरक्षक और कुसुम पूर्ति समेत चार बने संरक्षक, सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सलगाझुड़ी शमशान घाट समिति की आम सभा पूर्वी कालीमाटी ग्राम पंचायत भवन सोपोडेरा में परमानंद सिंह की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति उपस्थिति थी. बैठक का संचालन राम सिंह मुंडा कर रहे थे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र भवन बनेगा

उन्होंने सलगाझुड़ी शमशान भूमि के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, यह शमशान स्थानीय लोगों के काफी संघर्षों के कारण अभी तक बचा हुआ है, अन्यथा जमीन माफिया तथाकथित दबंग लोग, शमशान भूमि को बेचने की प्लानिंग बना चुके थे.

भूमि उपलब्ध कराने के लिए टाटा स्टील का जताया आभार

हम लोगों के सक्रियता के कारण ही आज शमशान भूमि में पौधा रोपण, एवं सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है, जो जमीन माफियाओं के गलत मंसूबे पर पानी फेर रहा है. शीघ्र ही शमशान भूमि के पास आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र भवन का निर्माण भी किया जाएगा तथा शमशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास किया जायगा.

चार उपाध्यक्ष व दो सह -सचिव नियुक्त

इस आम सभा में सर्वसम्मति से पारदर्शी तरीके से सलगाझुड़ी श्मशान घाट समिति का चुनाव किया गया, जिसमें मुख्य संरक्षक दुबराज नाग को बनाया गया जबकि संरक्षक के रूप में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, परमानंद सिंह, अवधेश सिंह, शिव प्रसाद सिंह को बनाया गया.

शीघ्र ही की जाएगी सलगाझुड़ी शमशान भूमि पर, मृत आत्माओं की शांति के लिए पूजा अर्चना, उसी दिन की जाएगी पत्थलगाड़ी

समिति के अध्यक्ष प्रभु राम मुंडा एवं कार्यकारी अध्यक्ष राम सिंह मुंडा को बनाया गया, जबकि उपाध्यक्ष रुद्रो मुंडा, प्रदीप सिंकू, तुलसी महतो, बबलू करूवा को बनाया गया. सचिव की जिम्मेदारी प्रकश सांडिल, सह-सचिव जुझार कालूनडिया, बिपीन मछूवा को बनाया गया. संगठन सचिव में राम मुखी, दिलीप सिंह, बांके बिहारी सिंह, सौरभ राहुल सिंह, को स्थान दिया गया. कानूनी सलाहकार में लाल्टू चंद्रा उर्फ राजू चन्द्रा को बनाया गया.

इन्हें मिली कार्यकारिणी में जगह

21 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए, जिसमें मुख्य रूप से मजिस्टर शर्मा, जुझार हो, आकाश कांड्यां, बबलू सोए, विनोद सवैया, मनोज बेदीया सिकंदर हेंब्रम, जेम्स बिरौली, रोशनपूर्ति, डोमन मुंडा, धनसिंह मुंडा, सीमा मुंडा, दुर्योधन मुंडा, पंकज प्रजापति, विनोद शर्मा दिलीप सिंह, सूरज हो, विराम हो, आदि को शामिल किया गया. बैठक में आसपास के गांव के सैकड़ो लोग शामिल हुए. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कुमार सांडिल ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर