Breaking News
Vande Bharat : हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा – ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त National Sports Day : डीबी सुंदर रामम बोले—टाटा स्टील में खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ ने किया वृक्षारोपण, वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस पर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गालूडीह में एक परिवार की पीड़ा सुनकर खुद को रोक नहीं सके समाजसेवी रवि जायसवाल, परिजनों को दिये गर्म कपड़े, राशन और अस्पताल में भर्ती दिव्यांग दीपक के इलाज के लिए मां को किया अच्छा खासा आर्थिक सहयोग, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के युवा समाजसेवी रवि जायसवाल जरूरतमंद की मदद करने में बहुत आगे निकलते जा रहे हैँ। हालिया दिनों में उनके द्वारा की गई समाजसेवा शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वह घाटशिला प्रखंड अंतर्गत उलदा पंचायत के पुतरु गांव पहुंचे। दरअसल, यहाँ एक परिवार के बारे उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके बच्चे को खून की कमी है। परिजन इलाज कराने में असमर्थ हैं। रवि जब उनके गांव पहुंचे तो परिवार का दुख देखकर उनका मन भारी हो गया। इस परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी सुनीता बोल नहीं पाती। बेटा शंभू महतो जन्म से देख नहीं सकता। एक बेटा तो पहले से ही अस्पताल में था।

बड़ी बेटी सुमित्रा तमिलनाडू में काम करने गई है और परिवार का भरण पोषण करती है। घर में पिता अनिल महतो थोड़ी खेती करते हैं। आर्थिक दिक्क़त के कारण वह मोटर नहीं लगवा पा रहें की खेती का काम ज्यादा कर सके। यह सुनकर रवि ने दिव्यांग दीपक महतो के पिता अनिल महतो व माता कमला महतो समेत परिवार वालों से मिल कर हालचाल जाना। समाजसेवी रवि जायसवाल ने कहा वे हमेशा परिवार के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने उनकी माता को दस हजार रुपये का आर्थिक सहयोग अस्पताल जाकर दिया। साथ ही गर्म कपड़े और सूखा राशन देकर मदद की। मदद पाकर परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मालूम हो कि पुतरु गांव में दिव्यांग दीपक महतो के शरीर में खून की कमी है। गरीबी के कारण परिवार वाले उसका इलाज नहीं करा पा रहे थे। बुधवार को जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह द्वारा दीपक को गालूडीह निरामय हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया है। दीपक को दो बोतल खून भी चढ़ाया गया है। समाजसेवी रवि ने आगे आकर उसके जीवन को सुगम बनाने के लिए मदद के रुप में संबल प्रदान किया। उन्होंने परिवार को बेटे के इलाज के लिए सरकारी सुविधा का लाभ दिलाने का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि जितना बन सकेगा वह मदद करेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर