फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने 18 अगस्त 2026 को गोलमुरी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पु. नि. सह थाना प्रभारी, गोलमुरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, अभिलेखों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर, हाजत एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का भी निरीक्षण किया और पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
SSP ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आमजनों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा।









































