Breaking News
Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन

Jamshedpur SSP takes strict action against negligent police officers late at night: देर रात शहरी क्षेत्र में निकले एसएसपी, कई पुलिस वालों पर गिरी गाज, हड़कंप

SHARE:

मरीन ड्राइव, स्टेशन चौक, जुगसलाई में सोते हुए मिले पीसीआर वैन के पुलिस कर्मी, किये गए निलंबित, एक होमगार्ड चालक को विभाग से किया क्लोज

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और रात्रि गश्ती व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए गुरुवार देर रात जिला के एसएसपी पीयूष पांडेय स्वयं शहरी क्षेत्र में निकले। एसएसपी के इस निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई, जिससे एसएसपी भड़क उठे। दरअसल, मरीन ड्राइव पर तैनात पीसीआर-11 में पदस्थापित एएसआई रौशन गुड़िया, हवलदार नदलाल मुंडा एवं चालक हरेंद्र कुमार को वाहन खड़ा कर सोते हुए पाया गया। वहीं स्टेशन चौक पर पीसीआर-9 में तैनात एएसआई संजय इंदुवार भी ड्यूटी के दौरान सोते मिले।

इसके अलावा जुगसलाई थाना की गश्ती वाहन में तैनात दरोगा तिर्की और हवलदार कृष्णा रजक को भी सोते हुए पाया गया। ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करते हुए लाइन क्लोज कर दिया। वहीं होमगार्ड चालक हरेंद्र कुमार को भी विभाग से क्लोज कर दिया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में शहर में रात्रि अपराधों में लगातार इजाफा हुआ है। टेल्को थाना क्षेत्र में हाल ही में दो हत्याओं की वारदात सामने आई है, जबकि शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानों और घरों में चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर