WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम का जोरदार स्वागत

SHARE:

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी व सीजीपीसी प्रतिनिधियों ने अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को प्राथमिकता देने का किया आग्रह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के गोलमुरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित करते हुए संगठन और समाजहित में उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास जताया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्वागत कार्यक्रम में टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला ने ताजदार आलम का स्वागत किया। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

इस मौके पर सतबीर सिंह सोमू और सोनू ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के हितों, अधिकारों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समाज समेत सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। कार्यकर्ता पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी सक्रिय रूप से काम करेंगे।

कार्यक्रम में कुलवंत सिंह पहलवान, चंचल भाटिया, रॉकी सिंह, सरदार नवजोत सिंह सोहल, इंद्रजीत सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, कर्मजीत सिंह कमा, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह गिल, हैप्पी सिंह और तरविंदर सिंह भाटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर