Jamshedpur : झूठ को सच साबित करने को तस्वीरों का लेते हैं सहारा, कुलविंदर का भगवान सिंह पर हमला जारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तथाकथित प्रधान भगवान सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ को सच साबित करने के लिए अब उन्हें सरकारी पदाधिकारी की तस्वीर का सहारा लेना पड़ रहा है. कुलविंदर सिंह के अनुसार उपायुक्त के यहां शिष्टाचार भेंट में तथाकथित प्रधान भगवान सिंह, शैलेंद्र सिंह एवं अन्य लोग उनके दफ्तर गए. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बारे में उन्हें जानकारी दी. फिर उन्हें बताया कि मिलजुल कर हम लोग चुनाव करवाते हैं, लेकिन कमरे से बाहर आते ही उन्होंने समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को तस्वीर शेयर करते हुए यह तथ्य दिया कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी साकची का चुनाव करवाएगी और उन्हें उपायुक्त महोदय की ओर से मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल मुहैया करवाया जाएगा.

वहीं एसडीओ शताब्दी मजूमदार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी संविधान की प्रिंटेड प्रति दी गई कि किसी भी कमेटी में विवाद होने पर केंद्रीय कमेटी चुनाव करवाएगी तथा उसका प्रबंध अपने हाथ में ले लेगी. जो प्रति दी गई उसमें शैलेंद्र सिंह के हस्ताक्षर हैं और उस पर 06.04 2003 की तारीख है. वास्तविकता यह है कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के संविधान का निबंधन वर्ष 2007- 2008 में हुआ और इसकी निबंधन संख्या 346 है. मतलब अपने स्वार्थ के लिए हर जगह झूठ बोलना है. इन्हें उम्र के इस पड़ाव पर गलत तथ्य रखते हुए जरा भी शर्म नहीं आती है. शर्म नहीं है तभी तो मानगो गुरुद्वारा में इसलिए पिछले 8 साल से प्रधान हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें