WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा-आरा ट्रेन का बक्सर तक हुआ विस्तार, रेल मंत्रालय से अधिसूचना जारी, देखें सूची

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करते-करते अंततः एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने टाटा से बक्सर के बीच रेल सेवा प्रारंभ करने के अपने वादे को अमली जामा पहनाने में सफलता हासिल की है. अब टाटा-आरा एक्सप्रेस (18183/18184) को बढ़ाकर बक्सर तक करने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने प्रदान कर दी है. रेल मंत्रालय द्वारा निर्गत सूचना के मुताबिक अब यह ट्रेन प्रतिदिन की भांति 8:15 पर टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलेगी और रात्रि 10:50 पर बक्सर पहुंचेगी. आरा के बाद यह ट्रेन बिहियां, रघुनाथपुर और डुमरांव स्टेशन पर रुकेगी. इस आशय की सूचना दूरभाष पर मंगलवार को सांसद महतो को प्रदान की गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीपी समिति मध्य विद्यालय के निजी शिक्षक चांद सिंह सेवानिर्वित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सांसद महतो ने टाटा से बक्सर के बीच ट्रेन सेवा प्रारंभ होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए अनेकों बार रेल मंत्रालय और रेल मंत्री के कार्यालय का चक्कर लगाया. जब भी रेल मंत्री से मुलाकात होती थी, मैं निश्चित रूप से उन्हें स्मरण कराता था. अंततः यह प्रयास सफल हो सका. सांसद महतो ने टाटा से बक्सर के बीच रेल सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपनी ओर से एवं जमशेदपुर की जनता की ओर से धन्यवाद दिया है. सांसद महतो ने कहा कि अब इस ट्रेन सेवा से न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि आसपास के समस्त कोल्हनवासी क्षेत्र की जनता जो बक्सर ट्रेन सेवा की मांग कर रही थी. उन्हें काफी सहुलियत मिलेगी और इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश जाने वाले लोग भी लाभान्वित होंगे. सांसद ने कहा बेहतर ट्रेन सेवा मोदी सरकार की गारंटी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर