Jamshedpur Tata Steel : टाटा स्टील कारखाना के भीतर शराब के नशे में पकड़ाया ठेका कर्मचारी,टाटा स्टील के सबसे बड़े वेंडर पार्टनर सत्य साईं में कार्यरत बीरबल को काम से बैठाया गया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटा स्टील के वेंडर पार्टनर (ठेका कंपनी) सत्य साईं कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के कर्मचारियों का मन इतना बढ़ गया है कि उसके कर्मचारी दारू पीकर जमशेदपुर प्लांट के भीतर घुस जा रहे हैं। टाटा स्टील के भीतर लोंग प्रोडक्ट से जुड़े कई विभागों में मेंटनेंस और आपरेशन से जुड़े काम करने वाले सत्य साईं कन्स्ट्रक्शन के कर्मचारी बीरबल बाउरी को मंगलवार की सुबह शराब के नशे में धुत्त हालत में पकड़ा गया। जमशेदपुर प्लांट के भीतर कर्मचारी की मेडिकल जाँच कराई गई।

शराबी को टाटा स्टील के सिक्योरिटी कर्मचारियों के हवाले किया गया जिन्होंने बीरबल को प्लांट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सत्य साईं कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने भी “फतेह लाइव ” से दूरभाष पर हुई बातचीत में कहा कि उनके कर्मचारी ने शराब पी थी। उसे काम से बैठा दिया गया है। उनकी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पूर्व में शराब पीकर जमशेदपुर प्लांट में प्रवेश करने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कुछ कहने से मना कर दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें