Jamshedpur : टेल्को प्रकाश नगर गुरुद्वारा के प्रधान दलबीर सिंह का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

कोलकाता अस्पताल में इलाजरत टेल्को प्रकाश नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलबीर सिंह का निधन शुक्रवार इलाज को हो गया। वे अपने पीछे पत्नी राजेश कौर, पुत्र जगजीत सिंह ऋषि एवं दो पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, अकाली दल जमशेदपुर एवं सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल नौजवान सभा एवं विभिन्न संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

सरदार शैलेंद्र सिंह एवं उनके पुत्र जगजीत सिंह ऋषि ने बताया की 2 सितंबर शनिवार को दिन के 11:00 बजे प्रकाश नगर स्थित आवास से उनकी शव यात्रा स्वर्ण रेखा घाट मानगो के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें